गन्ना किसानों के लिए खुशखबरी! केंद्र सरकार ने गन्ने की खरीद मूल्य में25 रुपये प्रति क्विंटल की बढ़ोतरी की है।

BY - Singh

Image Credit : Unsplash

अब चीनी मिलें गन्ने की एफआरपी 10.25 प्रतिशत की रिकवरी पर340 रुपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करेंगी।

Image Credit : Unsplash

लोकसभा चुनाव से पहले केंद्र सरकार ने किसानों के हित में यह बड़ा फैसला लिया है, जिससे किसानों की आमदनी में इजाफा होगा।

Image Credit : Unsplash

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसे गन्ने की ऐतिहासिक कीमत बताया और कहा कि यह लागत से 107 प्रतिशत अधिक है।

Image Credit : Unsplash

इस फैसले से 5 करोड़ से अधिक गन्ना किसानों और चीनी क्षेत्र से जुड़े लाखों अन्य लोगों को फायदा होगा।

Image Credit : Unsplash

केंद्र सरकार ने पशुधन बीमा को भी सरल बनाया है, अब पशुपालकों को सिर्फ 15 प्रतिशत प्रीमियम देना होगा।

Image Credit : Unsplash

घोड़ा, गधा, खच्चर एवं ऊंट से संबंधित उद्यमिता के लिए व्यक्तियों, एफपीओ एवं कंपनियों को 50 लाख तक की सहायता दी जाएगी।

Image Credit : Unsplash

भंडारण एवं चारागाह को प्रोत्साहित करने के लिए निजी कंपनियों, स्टार्ट-अप, एफपीओ एवं सहकारी समितियों को 50 लाख तक की पूंजी 50 प्रतिशत की सब्सिडी पर दी जाएगी।

Image Credit : Unsplash